भागलपुर में अब एक ही ऑप्टिकल फाइबर से उपभोक्ता ऑनलाइन टीवी देखने के साथ-साथ वीडियो कॉल व आपस में बातचीत भी कर सकेंगे। बीएसएनएल फाइबर टू होम सेवा भागलपुर में एक-दो दिनों में शुरू हो जाएगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रारंभिक चरण में भागलपुर के शहरी क्षेत्र में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक पार्टी से एग्रीमेंट भी हो गया है। बेहतर राजस्व वाले इलाके हाउसिंग सोसाइटी व अपार्टमेंट में फाइबर टू होम के उपकरण लगाकर कनेक्शन चालू किया जाएगा। महाप्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि भागलपुर के बाद कहलगांव, नवगछिया, सबौर व बांका में 15 सितंबर तक सेवा शुरू कर दी जाएगी। उनका दावा है कि एक ही बिल पर उपभोक्ताओं को बहुत सारे फायदे होंगे। ऑनलाइन टीवी देखने के साथ, वीडियो व वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी।

इसके तहत उपभोक्ताओं के घर पर ऑप्टिकल फाइबर केबुल द्वारा 100 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड युक्त ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी दिया जाएगा। कुमार ने बताया कि बीएसएनएल का फाइबर टू होम 500 रुपये की मासिक प्लान शुरू है। 777 रुपये के मासिक प्लान में 50 एमबीपीएस की गति से प्रतिमाह 500 जीबी डाउनलोड किया जा सकेगा।

दो एमबीपीएस पर असीमित डाउनलोड किय जा सकेगा। साथ ही पूरे माह किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल व एसटीडी फ्री कॉल किया जा सकता है। 1277 रुपये के मासिक प्लान में 100 एमबीपीएस डाउनलोड की गति पर प्रतिमाह 750 जीबी डाउनलोड और उससे आगे दो एमबीपीएस पर असीमित डाउनलोड किया जा सकेगा। पूर्व में ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर कॉल के लिए अलग से शुल्क देना पड़ता था। वहीं बीएसएनएल इम्पालाइज यूनियन के जिला सचिव प्रशांत सिंह ने बताया कि बीएसएनएल की बेहतर तकनीक से फाइबर टू होम सेवा दी जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet