नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के तेतरी पकड़ा दौनिया टोला के पीछे बजरंगवली मंदिर के पास सोमवार की रात अपराधियों ने साजन कुमार नामक युवक की हत्या कर दी। अपराधियों ने युवक के सीने और पेट में गोली मारी। गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर परिजन नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पिता सुभाष राय का कहना है कि स्मैक के धंधा करने वाले लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। हत्या का कारण स्मैक खरीद-बिक्री का विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतक के पिता सुभाष राय ने बताया कि स्मैक की खरीद-बिक्री के क्रम में उसके बेटे के दोस्तों ने ही मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि शंकर कुमार पुलिस बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे एवं मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। बाद में एसडीपीओ ओम प्रकाश ने भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। लेकिन मौके पर पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे थे।

वहीं घायल युवक को अस्पताल लेकर आये सचिन कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देर रात एसडीपीओ हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रहे हैं। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि पकड़ा में हत्या हुई है दोस्तों के बीच आपस में किसी बात को लेकर घटना घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तस्कर जबरदस्ती मेरे बेटे से बिकवाता था स्मैक सुभाष राय ने कहा कि पकड़ा के कई लड़कों का स्मैक खरीद-बिक्री का लंबा कारोबार है। कई जिलों में उसका स्मैक का धंधा चलता है। उसका दोस्त चाहता था कि साजन मेरा स्मैक बेचे, इसीलिए आपस में भी मनमुटाव था।

उसने बताया कि दो दिन पहले काली स्थान खादी भंडार में ही मेरे बेटे को मारने का लोगों ने प्लान बनाया था, लेकिन किसी तरह बच गया। आज मौका मिलते ही ये लोग लगभग आठ बजे मेरे बेटे को बुला कर ले गए और हत्या कर दी। पहले मारपीट भी की थी मृतक के पिता ने कहा कि स्मैक खरीद-बिक्री के क्रम में उसके दोस्तों ने इसके साथ मारपीट की थी। थाना में शिकायत करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा, लेकिन फिर पैसा लेकर छोड़ दिया। अगर पुलिस उसे जेल भेज देती तो आज मेरा बेटा जिंदा रहता। मृतक की मां बेटे का शव को देखकर बेतहाशा रो रही थी। पिता ने बताया कि उनके बेटे पर कई बार गोली चलाई गई थी और मारपीट भी की थी। धमकाया था कि अगर मेरा स्मैक नहीं बेचोगे तो तुमको मार देंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet