नवगछिया । नवगछिया में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली (दवाई) दी गई। रंगरा प्रखंड स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य विश्वास झा के नेतृत्व में हुई। लगभग 100 बच्चों को (चार से 13 वर्ष की उम्र के बीच) कृमि मुक्ति के लिए दवा दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया है और बच्चों को खाली पेट दवा न देने की सलाह दी गई है। दवा से कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम तैनात की गई है।

दवा न खाने वाले बच्चों को 11 सितंबर को मॉप अप राउंड के दौरान दवा दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विश्वास झा, निदेशिका शिखा कुमारी, शिक्षक आशीष कुमार, सौरभ कुमार, शिक्षिका सपना पांडेय और खुशी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *