नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव निवासी रोहित गुप्ता की पत्नी पार्वती देवी की मौत सड़क वाहन के धक्के से हो गयी। मृतका पार्वती देवी अपनी बहू के साथ नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर लक्ष्मी होटल के पास से अपने घर गोसाई गांव हरिपुरा टोला आ रही थी। उसी दौरान किसी गाड़ी के धक्के से सड़क पर गिरने के बाद मृत्यु हो गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
नवगछिया पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार पार्वती देवी के पुत्र पप्पू की हत्या पिछले वर्ष किशनगंज मेडिकल कॉलेज में कर दी गई थी। जिसमें उनकी बहू और दूसरा पुत्र जेल गए थे। दोनों हाल ही में जेल से बाहर आए हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
