नवगछिया पुलिस जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हरियो ढाला के पास शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल से जा रहे मजदूर की दाहिनी आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल को पहले भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में भर्ती किया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायल मजदूर की पहचान कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के डुमर गांव निवासी 55 वर्षीय रामु मंडल के रूप में हुई है। वह झंडापुर इलाके के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शुक्रवार दोपहर काम खत्म कर साइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी एनएच-31 पर हरियो ढाला के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनकी दाहिनी आंख गम्भीर रूप से चोटिल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मजदूर बेहोशी की हालत में है। होश में आने पर उसका फर्द बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और गाड़ी की पहचान के प्रयास जारी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *