नवगछिया। नवगछिया में सुबह से देर रात तक भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से हाहाकार मचा रहा। लोगों का कहना था कि मुहर्रम के बहाने सुबह से रात तक बिजली गायब है। भीषण गर्मी से बच्चे, महिलाएं तथा रोगी परेशान बेहाल रहे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
लोगों के मोबाइल और इन्वर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गयी। टंकी से पानी खाली हो जाने से समस्या उत्पन्न हो गयी है। वहीं, बिजली विभाग प्रशासन के आदेश के इंतजार में रहा कि जब मुहर्रम का जुलूस लौट जाएगा तो बाजार में बिजली दी जाएगी। लोग गर्मी में टकटकी लगाए पंखे की ओर नजर गड़ाए रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
