नवगछिया। जीबी कॉलेज नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “व्यक्तित्व विकास में मूल्य शिक्षा एवं ध्यान की भूमिका” रहा।

Whatsapp group Join

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मगध महिला कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो.(डॉ.) पुष्पलता कुमारी थीं। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास में मूल्य शिक्षा और ध्यान की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों और मानसिक संतुलन का होना भी बेहद जरूरी है।

सेमिनार में दूसरे वक्ता जेपी कॉलेज नारायणपुर के डॉ. शैलेंद्र कुमार ने ध्यान (मेडिटेशन) के जरिए तनाव प्रबंधन और व्यक्तित्व के सकारात्मक विकास पर विस्तार से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की और विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन में मूल्यों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....