नवगछिया : नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित सत्यम हॉटल में नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की छापेमारी में छ: लड़के और छ: लड़कियों को आपत्तिजनक सामानों के साथ हिरासत में ले लिया है.
Total Downloads: 189
हिरासत में लिये गये छ: लड़कों में नारायणपुर मथुरापुर के रविंद्र कुमार, भागलपुर बरारी के अजय कुमार, सिवान जिला खरूवा निवासी राजू श्रीवास्तव, रंगरा मंदरौनी के जेनरल कुमार शर्मा, हनुमान कुमार, नवगछिया नया टोला निवासी रवि कुमार हैं जबकि हिरासत में ली गयी लड़कियां भागलपुर सहित आस पास के जिले के बतायी जा रही हैं.

पुलिस हिरासत में लिये गये लड़के और लड़कियों से पूछ ताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार नवगछिया पुलिस को सैक्स रेकेट के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देशन में नवगछिया टॉउन थाना और नवगछिया महिला थाने के पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम बनायी गयी और सत्यम हॉटल में छापेमारी की गयी. बात सामने आयी है कि इस हॉटल में लंबे समय से सैक्स रैकेट चलाये जाने की चरचा है.

