नवगछिया। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से चार पैकेट में कुल 471 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। मामले में वाहन पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिलेश कुमार, निवासी डोलबज्जा दियारा, और आयुष कुमार शर्मा, निवासी राजेंद्र कॉलोनी, नवगछिया के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

बताया गया कि एसपी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवगछिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो से मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नवगछिया बाजार के पास वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान बाजार की ओर से आ रही स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखे गए चार पैकेट में ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet