बिहपुर । नवगछिया में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसको लेकर बिहपुर थानाक्षेत्र में बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर द्वारा प्रचार-प्रसार कराया जा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी आमजन का कोई भी मुकदमा व्यवहार न्यायालय में लंबित है, जिसका निष्पादन/समापन समझौते के आधार पर करना चाहते हैं।
तो सभी पक्षकार 14 को व्यवहार न्यायालय नवगछिया में उपस्थित होकर अपने-अपने मुकदमों का निष्पादन करा लें। वहीं इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने अपील की कि विशेष जानकारी के लिए लोक अदालत कार्यालय, व्यवहार न्यायालय नवगछिया में अविलंब संपर्क कर इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दो सितंबर से हर कार्य दिवस में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय नवगछिया में बैठक आयोजित होगी। जिसमें पक्षकार उपस्थित होकर अपने अपने मुकदमों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


