नवगछिया में सोमवार की देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। बारिश से बाजार में चारो तरफ पानी जमा हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

बाजार के स्टेशन रोड में पानी जमा हो जाने से दुकानदारों की दुकानों में पानी घुसने लगा है। वही बाजर के कई इलाकों में भी बारिश के कारण सड़क पर पानी आ गया है।

बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है। दुकानदार दुकानों पर पड़े-पड़े झपकी ले रहे हैं। संध्या होते-होते दुकानों के शटर गिरने लगते हैं। दूसरी तरफ गांव देहातों में सड़कों पर पानी जमा हो जाने से सड़कें दलदल हो गयी हैं। लोगों का चलना दूभर हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *