नवगछिया । नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने एक जुलाई से 31 जुलाई तक हुई घटना एवं अपराध को लेकर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में एसपी ने बताया है कि एक माह में 208 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें 5 हत्या, 7 हत्या का प्रयास, 3 पुलिस पर हमला, 9 लूट समेत अन्य मामलों में 184 अभियुक्त शामिल हैं। वहीं मुख्य बरामदगी में कुल 7 आग्नेयास्त्र, 26 कारतूस, 4 चारपहिया वाहन, 4 बाइक, 4.23 किलोग्राम गांजा, 572 ग्राम स्मैक, 6500 रुपये नगद, 121 लॉटरी टिकट, 1 ट्रैक्टर, 1 टोटो का चार्जर तथा 5 अपहृता बरामद किये गये। वही बज्रा टीम द्वारा कुल 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

Whatsapp group Join

वहीं इस अवधि में विभिन्न थाना में कुल 64 शराब के मामले दर्ज किए गए। 420.6 लीटर देसी तथा 300.26 लीटर विदेशी शराब कुल 720.86 लीटर देशी-विदेशी शराब की बरामदगी हुई। वहीं राज्यसात का प्रस्ताव भूमि 13 और 7 वाहन। 38 विनष्टीकरण का प्रस्ताव, कुल 7 जब्त वाहन, 88 गिरफ्तारी, 25 भट्टी ध्वस्त की गयी। वहीं 5820 लीटर अर्धनिर्मित कच्ची शराब नष्ट की गई। साथ ही शराब बनाने के कई उपकरण जब्त किये गये।

जून माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 56 अभियुक्तों का नाम गुंडापंजी में दर्ज किया गया है। 7 फरारी रॉल, 6 डोसियर, 1 सीसीए-3, 1 चालक की अनुज्ञप्ति रद्दीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं इस अवधि में कुल 132 एनबीडब्ल्यू, 50 बीडब्ल्यू, 21 इश्तेहार, 8 कुर्की समेत 2 स्थायी वारंट का निष्पादन किया गया है। जबकि मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित धारा 37 के अंतर्गत कुल 22 कांडों में 36 अभियुक्तों को जुर्माना कर छोड़ा गया। वहीं वाहनों की जांच में 34 दोषी वाहन चालकों पर एमवी एक्ट की धाराओं में चालान किया गया। जिसमें 26 हजार 5 सौ रुपये वसूल किये गये।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet