खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी निवासी सत्यदेव महाविद्यालय गौरीपुर इंटर का छात्र ओम शांडिल्य ने पुलिस अधीक्षक नवगछिया और डीआईजी भागलपुर को आवेदन देकर इस बात की शिकायत की है कि जब वह रविवार को मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खरीक थाना गया तो वहां मौजूद खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने उसकी जमकर पिटाई कर दी.

पुलिस पदाधिकारी को दिए आवेदन में पीड़ित छात्र ने बताया कि कुछ माह पहले उसने किडनी का ऑपरेशन दिल्ली एम्स में कराया हूँ.किडनी की बीमारी से अक्सर परेशान और बीमार रहता हूँ. थानेदार की पिटाई से आहत युवक ने बड़ी पुलिस पदाधिकारी से थानेदार पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि युवक थाना में और व्यवहारिक हरकत कर रहा था.समझाने का प्रयास किया गया ताकि युवक के व्यवहार में बदलाव हो. लगाया गया आरोप निराधार और भ्रामक है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *