नवगछिया| यूपी के बाराबंकी से शादी की नियत से अपहृत की गई लड़की को नवगछिया पुलिस के सहयोग से यूपी के बाराबंकी पुलिस ने शुक्रवार को नवगछिया से बरामद कर लिया।
Total Downloads: 198
इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी युवक नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह नवटोलिया निवासी गोपी मंडल के पुत्र दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत लड़की की बरामदगी आरोपी युवक के घर नगरह नवटोलिया से पुलिस ने की।

अपहृत लड़की व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को ही यूपी पुलिस न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर वह दोनों को लेकर यूपी रवाना हो गई।

नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि यूपी के बाराबंकी थाने में शादी की नियत से लड़की का अपहरण करने का मामला दर्ज था। वहां से पुलिस नवगछिया पहुंची थी। जहां नवगछिया पुलिस के सहयोग से उक्त कार्रवाई की गई।

