नवगछिया । गंगा के जलस्तर में कमी के बाबजूद बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में प्रवेश कर रहा है, जिससे लोग दहशत में आ गए हैं। बुधवार की सुबह बाढ़ का पानी कटरिया रेलवे स्टेशन से रंगरा होकर तीनटंगा जानेवाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर चढ़ गया, जिससे आवागमन बाधित होने के कगार पर है।
सड़क धीरे-धीरे कट भी रहा है। यह सड़क रंगरा प्रखंड के दस पंचायतों के अलावा गोपालपुर प्रखंड के कई पंचायतों को जोड़ती है। इस सड़क से होकर पंचायतों के लोग अनुमंडल सहित नवगछिया बाजार जाते हैं। बाढ़ का पानी रंगरा गांव में चारों तरफ फैल गया है।
यहां के अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी आ जाने से लोग घरों के छतों और सड़कों पर पन्नी डालकर रह रहे हैं। गांव के मुखिया टोला, दुर्गास्थान, पछियारी टोला पूरी तरह जलमग्न हो गया है। घरों में पानी आ जाने के कारण लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है


