नवगछिया। रंगरा चौक अंतर्गत रंगरा गांव के दक्षिणबाड़ी टोला में 39 वर्षीय शोभा देवी की हत्या के बाद उग्र उपद्रव की विशेष तौर पर निगरानी करने के लिए पूरे गांव में सादे लिबास में पुलिस गस्त कर रही है। हत्याकांड के बचे अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले का पटाक्षेप में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कारेलाल ठाकुर के घर का पूरा परिवार पिछले दो दिनों से घर से गायब है। घर का सारा सामान इसी तरह से बिखरा हुआ है। घर में जिस तरह उपद्रवियों ने लूटपाट कर मारपीट की थी। उसी स्थिति उनके अन्य परिवारों का है।

वहीं मृतक के घर पर पूरी सुरक्षा पुलिस प्रशासन ने दी है। दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल व दंगा निरोधक दल चारों जगह पर नियुक्त है। नवगछिया एसपी पहले ही बता चुके हैं कि पूरे मामले की जांच कर ही आगे की कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *