नवगछिया | रंगरा में 4 अप्रैल को दो दोस्तों के बीच हुई विवाद के बाद गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।इस मामले में मृतक के भाई और मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी भवानीपुर निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ मुंशी यादव को गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 167
पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान मुंशी यादव ने पुलिस को घटना से से जुड़ी कई जानकारी दी है। वहीं मृतक शुभम झा का घटना से 20 दिन पहले का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है।
इसमें वह पड़ोसी रिंटू झा को गोली मारने की बात कह रहा है। ऑडियो में कन्हैया यादव की भी आवाज है जिसमें वह मृतक शुभम को कह रहा है कि तुम्हारे 18 साल पूरे होने के बाद तुम्हारी पूरी जमीन मैं लिखवा लूंगा।

