रंगरा – रंगरा में गुरुवार को रंगरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वैक्सिनेशन सेंटर पर 130 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है. वैक्सिनेशन में डॉ पिकेश कुमार, डॉ एसबी रानी, श्वेता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार ओझा की भागीदारी थी.  रंगरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने सभी लोगों से वैक्सिनेशन करवाने की अपील की है.

83 लोगों का किया गया कोरोना चेक, सभी नेगटिव

रंगरा – रंगरा सीएचसी में गुरुवार को 83 लोगों का कोरोना जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया. जानकारी देते हुए सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने कहा कि सबों की रिपोर्ट नेगटिव आयी है.

डॉ रंजन ने कहा कि विगत 21 दिन से रंगरा सीएचसी में 2500 से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया गया है जिसमें कोरोना संक्रमण का महज एक नया मामला सामने आया है. लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. क्योंकि कोरोना का खतरा अभी भी टला नहीं है. लोगों को मास्क जरूर पहनना चाहिये.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *