नवगछिया : जल संसाधन विभाग ने रंगरा में 5.48 करोड़ से कटाव का समाधान करने के लिए टेंडर जारी किया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया ने झल्लूदास और ज्ञानीदास टोला गांव के कटाव निरोधक कार्य 2023 के क्षतिग्रस्त भाग के पुनर्स्थापन कार्य के लिए और झल्लूदास-ज्ञानीदास टोला गांव एवं फेरीघाट के सुरक्षार्थ के लिए 548.58 लाख का टेंडर निकाला है।

वहीं, खरीक में गंगा के बाएं किनारे महादेवपुर घाट के पुनर्स्थापन और सुरक्षात्मक कार्य के लिए 358.42 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। 15 मई तक सारे काम कराने का लक्ष्य दिया गया है। तकनीकी बीड 6 मार्च को खुलेगा।

खरीक प्रखंड स्थित बगजान-जमींदारी बांध के अंतिम छोर पर चोरहर पुल के नजदीक कटाव निरोधक कार्य के लिए 1.43 करोड़ से कराया जाएगा। इसके अलावा कोसी नदी के बाएं किनारे स्थित कदवा गांव की सुरक्षा का कटाव निरोधक कार्य 1.73 करोड़ से कराया जाएगा। दोनों का टेंडर 6 मार्च को खुलेगा। चयनित एजेंसी को 15 मई तक काम खत्म करने का लक्ष्य दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....