नवगछिया: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा सातवां श्री श्याम महोत्सव 2 मार्च 2025 दिन रविवार को बड़े धूमधाम एवं हषोल्लास के साथ बड़ी घाट ठाकुरवाडी नवगछिया में किया जा रहा है जिसमें श्याम बाबा की ज्योत सुबह 9:00 बजे से जलाई जाएगी एवं भजन संध्या का क्रार्यक्रम दोपहर 3 बजे से होगा।

भजन में चार चांद लगाने आ रहे हैं भजन गायक आकाश परिचय (गिरिडीह) युवराज शर्मा( नवगछिया )अभिषेक सिंगल (धनवाद ) इनके द्वारा श्याम के मीठे मीठे भजनो से बाबा को रिझाया जाएगा एव श्याम भक्तो को भजनो से झुमाया जाएगा साथ हि संस्था के अध्यक्ष शिव शक्ति समीर गुप्ता ने बताया कि संध्या 5 बजे से कोलकाता से आए नृत्य नाटिकाओं द्वारा डाकिया जा रे की भव्य प्रस्तुति की जाएगी

इस आयोजन को लेकर तैयारी कि जा रही है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के अध्यक्ष शिव शक्ति समीर गुप्ता, सचिव यश केडिया, कोषाअध्यक्ष राज चौधरी,कार्यकारिणी सदस्य रंजीत कुमार,शिवम सर्राफ, राहुल यादुका,गौरव यादुका,पारस खेमका, मयूर कुमार आदि लगे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....