परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर के समीप लोदीपुर निवासी पुदीन मंडल के पुत्र सह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र रतन मंडल को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया है। उसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना शुक्रवार शाम की है।
Total Downloads: 115
अपराधियों ने छात्र को उस वक्त निशाना बनाया जिस वक्त वह भागलपुर से घरेलू सामान की खरीददारी कर घर बाइक से अकेले लौट रहा था। घायल ने बताया कि सधुवा चापर निवासी कुख्यात अखिलेश मंडल उर्फ अकला ने घटना को अंजाम दिया है। मालूम हो कि कुख्यात अकला नवगछिया का शातिर अपराधी हैं। उसका अपराधिक इतिहास लंबा है।परवत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि घायल का फर्द बयान लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेेमारी कर रही है। हाइलेवल चौक से ही अपराधियों ने बिना नंबर वाली बाइक से उसकी रेकी शुरू की थी। राघोपुर के समीप मोहल्ले से बाहर मौका देख कर इस घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने घटना स्थल के समीप छात्र को पहले धक्का मार कर गिराया।

उसके बाद दोनों के बीच हाथापाई व उठा-पटक शुरू हो गई। इसी दौरान कुख्यात ने युवक को दो गोली दाग दी।जिसमें एक गोली युवक के हाथ में लगते हुए पेट में लग गई। दूसरी गोली युवक के बगल से निकल गई। अपराधी तीसरी गोली चलाते कि इससे पूर्व गोली की आवाज सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।जिसे देख अपराधी बाइक के साथ भागने में सफल रहे।
मायागंज में इलाजरत घायल छात्र।
प्रेम प्रसंग में गोली मारे जाने की चर्चा
चर्चा है कि घायल छात्र का सधुवा की एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर छात्र को कई बार सुधरने की युवती के घर वालों के द्वारा चेतावनी दी गई थी। लेकिन छात्र अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था।इसी आक्रोश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। वैसे पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।घायल छात्र के परिजन भी घटना के बारे में कुछ भी बताने से असमर्थता जाहिर कर रहे हैं।

