नवगछिया : राघोपुर-काजीकौरैया बांध पुनर्निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को एक शिष्टमंडल डीएम कार्यालय भागलपुर पहुंचा, जहां राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध मरम्मत कार्य को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 189
शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे बिन्देश्वरी मंडल ने बताया कि यदि जल्द ही तटबंध मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो समिति उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
मौके पर राजेश कुमार, अरविंद यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
