नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर जमींदारी बांध में शुरू हुए कटाव की खबर में छपने के बाद जल संसाधन विभाग हरकत में आया और शुक्रवार को कटावरोधी कार्य शुरू कराया गया। कटाव स्थल पर बांस बल्ला, बालू भरी बोरी देकर कटाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
कटाव स्थल पर बांस बल्ला देने से कटाव में कमी आ गई है। कटाव बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य शुरू होने से कटाव की रफ्तार में कुछ कमी जरूर आई है, किन्तु कटाव जारी है।
बता दें कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण गुरुवार से राघोपुर-काजीकोरैया जमींदारी बांध में विशु बाबा स्थान समेत अन्य जगहों पर अचानक भीषण कटाव शुरू हो गया। इस कारण इलाके के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया था। लोग दहशत में आ गए थे, किंतु कटाव निरोधी कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए हिन्दुस्तान का आभार जताया है।


