नवगछिया। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही गाड़ी संख्या 12424 राजधानी एक्सप्रेस में बरौनी में एक यात्री का सामान उसकी सीट पर छूट गया था। इसके बाद सूचना मिलते ही नवगछिया आरपीएफ ने तत्काल ट्रेन में सर्च कर यात्री का बाग निकालकर उसे वापस किया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी मिली की एक यात्री का राजधानी एक्सप्रेस के बोगी संख्या बी6 के 66 नंबर सीट पर सामान छूट गया है। ट्रेन के नवगछिया पहुंचते ही सर्च कर उसका सामान बरामद कर वापस कर दिया गया।

