नवगछिया । एसपी प्रेरणा कुमार ने बुधवार को रंगरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक नवगछिया एवं थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Total Downloads: 165
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के आवास थाना, सिरिस्ता, मलखाना, हाजत रूम, सीसी डीएनएस कक्ष एवं संपूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया।
लंबित कांडो की समीक्षा कर संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निष्पादन करने, शराब का निर्माण भंडारा न ओर बिक्री के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने, लंबित कांडों में वांछित, वारंटी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप अन्य वित्तीय संस्थानों पर निगरानी रखने, रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने, दागियों की गतिविधियां पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

