नवगछिया : खिलाड़ी धर्मचंद भगत का चयन बिहार योगा टीम में किया गया है। योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित 50वें राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन मैसूर, कर्नाटक में नौ से 12 अक्टूबर को होने जा रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
नवगछिया योगा एकेडमी के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित राज्य योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके आधार पर उन्हें बिहार टीम में चुना गया है।
चयनित होने पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आरपी राकेश, उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, अशोक सिंह आदि ने बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
