नवगछिया : इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत में रिंग बांध की सड़क पर जमा कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत की मुखिया किरण देवी ने इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय सांसद अजय मंडल से मदद मांगी है।
Total Downloads: 168
मुखिया ने सांसद से स्पर संख्या एक के पंचमुखी हनुमान मंदिर से 519 टोला रिंग बांध तक के रास्ते पर ईंट का टुकड़ा या छाई डलवाने का आग्रह किया है। लगातार बारिश के कारण यह सड़क कीचड़ से लथपथ हो गई है।
स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को फिसलन भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय तक आने-जाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कई लोग कीचड़ में फिसलकर घायल हो चुके हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। मुखिया ने भी जल्द से जल्द रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में भी लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
