नवगछिया | रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से दो मीटर आगे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। मौत हो जाने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। पर जब तक पुलिस पहुंचती युवती के परिजन शव को लेकर वहां से जा चुके थे।
Total Downloads: 105
पुलिस लोगों से पूछताछ करने के बाद वापस लौट आई। नवगछिया जीआरपी प्रभारी शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवती की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन वहां पर शव नहीं था। पूछताछ में पता चला है कि युवती के परिजन शव को लेकर वहां से चले गए।

युवती कहां की थी यह अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही। ट्रेन से युवती के कटने की सूचना पर नवगछिया थाना पुलिस भी स्थल पर पहुंची थी। लेकिन परिजन जा चुके थे।

