नवगछिया रेलवे स्टेशन रोड में अवैध रूप से संचालित विभिन्न प्रकार की दुकानों को मंगलवार को रेल प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान स्टेशन रोड से गेट नंबर 12 मिल टोला के समीप से काली स्थान तक फैली अवैध दुकानों को हटाया गया।

अभियान के दौरान बिहपुर के आईएन केके मिश्रा, आईओडब्लू अविनाश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी, कटिहार रेल इंस्पेक्टर, नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी तथा नवगछिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी पंकज कुमार दास मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंगा निरोधक दस्ता के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा।

आईएन केके मिश्रा ने बताया कि गेट नंबर 12 मिल टोला के समीप से काली स्थान के बीच लगभग 80 अवैध दुकानों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित दुकानदारों को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी कि अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सूचना के बावजूद दुकानों को नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने आगे बताया कि अस्थायी दुकानों के लिए लगभग 57 लाख रुपये की लागत से संवेदक का चयन किया गया है। इसके तहत 97 मीटर क्षेत्र में कुल 30 दुकानों का निर्माण कर उन्हें विधिवत आवंटित किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *