नवगछिया : मध्य विद्यालय बलाहा पूरब में छात्र लाउडस्पीकर बांधने के लिए दीवार पर चढ़ा था। इसी क्रम में छात्र नीचे गिर पड़ा और हादसे में उसका पैर टूट गया। आरोप है कि कक्षा चार के छात्र मयंक कुमार को प्रार्थना से पूर्व लाउडस्पीकर बांधने के लिए प्रधानाध्यापक ने दीवार पर चढ़ा दिया था। मयंक के पिता मुकेश सिंह को जब घटना की जानकारी मिली तो वे बदहवास होकर विद्यालय पहुंचे। बेटे की हालत देखकर वे रो पड़े।

 उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उनके साथ गए ग्रामीणों ने कहा कि भवानीपुर ओपी में कार्यरत मुकेश सिंह भी दल-बल के साथ पहुंचे। मयंक का प्राथमिक उपचार निजी क्लीनिक में करवाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज भागलपुर भेजा गया। छात्र के पिता मुकेश सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापक यदि इलाज का खर्च नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। भवानीपुर पुलिस ने कहा कि यदि पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी जाती है

तो शिक्षक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। इधर, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाकर सिंह ने कहा कि जो आरोप मुझपर लगाए जा रहे हैं, वह झूठे हैं। मैंने किसी बच्चे से कोई काम नहीं कराया है। खेलने के दौरान बच्चे का पैर टूटा है। उसका इलाज कराने में मैं सक्षम नहीं हूं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *