नवगछिया :  सावित्री पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में छात्र प्रेरणा शिविर का आयोजन  किया गया।जिसमें सीनियर क्लास के करीबन 150 बच्चों ने भाग लिया। आयोजन का प्रारम्भ अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल द्वारा अध्यक्षीय सम्बोधन सह लायन विश्व प्रार्थना एवं शहीदों के सम्मान में एक मिनट मौन श्रधांजलि रखकर किया गया।इस आयोजन में वाणिज्य परिषद के उपाध्यक्ष लायन पवन कुमार सर्राफ,डॉक्टर ए० के केजरीवाल,प्रो०बिजय कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

लायन पवन सर्राफ जी ने बच्चों को अनुशासन में रहने तथा लगन के साथ कार्य करने की हिदायत के साथ कभी भी झूठ नही बोलने हेतु प्रेरित किया।वही शहर के मुख्य डॉ ए० के० केजरीवाल ने बच्चों को एकाग्र होकर अपने भविष्य के प्रति अभी से प्लांनिग की बात की,ओर कहा आप सच्चे मन से अपनी क्षमता के साथ कोई भी डिसीजन लें,तद्पश्चात उसके लिए ईमानदारी से कड़ी मेहनत करें जिससे आप निश्चित है अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।इसका उदाहरण उन्होंने अपने बीते जीवन में की गई मेहनत और उसके परिणाम को शेयर करते हुए किया।

इस कड़ी में प्रो०बिजय कुमार ने बच्चों को हारकर भी जितने हेतु प्रेरित किया और कहा कि आप अपने प्रयास को अनवरत जारी रखें,जबतक आपको अपने मुकाम में सफलता नही मिलती।आप लगातार कड़ी मेहनत से सफलता को प्राप्त कर सकते है।इस आयोजन में डॉ केजरीवाल जी की पुत्री स्वाति केजरीवाल ने भी हिस्सा लिया।जो नीट कोलकाता से फैशन डिजाइंनिंग का कोर्स कर रही है।उन्होंने कहा जहां बच्चे अभी ज्यादातर डॉक्टर,इंजीनियर के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है तो उन्हें आज कम्पीटिशन के दौर में अन्य सेक्टर में भी अपना प्रयास करना चाहिए।

उन्हें अपने लक्ष्य को समय पूर्व सोच समझकर मन मे उतारना होगा।उस अनुकूल अपनी तैयारी करनी होगी।कार्यक्रम के आयोजन को आयोजित करने में सावित्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री कन्हैया कुमार सिंह तथा निदेशक श्री राम कुमार साहू जी की महती भूमिका रही।इन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन क्लब द्वारा कुछ अंतराल पर प्रायःआयोजित किये जाते रहना चाहिए।इससे सभी बच्चों के साथ साथ शिक्षकों में भी नई ऊर्जा का संचार होता है।

जो हमारे विद्यालय के साथ साथ समाज और राष्ट्र को विकसित करने में सहायक होगा।अंत में क्लब के सचिव लायन सुभाष  चन्द्र वर्मा ने विधालय परिवार एवं सम्बंधित सभी अधिकारीगण, शिक्षकगण को धन्यवाद देते हुए क्लब के द्वारा इस आयोजन को ओर बड़े स्तर पर सभी विद्यालय से मिलकर सम्मिलित वर्कशाप,मोटिवेशन कार्यशाला हेतु कराने का वादा किया।जो जल्द ही क्लब द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की सफलता में क्लब सदस्य लायन बिनोद चिरानियाँ,लायन मनोज कुमार सर्राफ का योगदान सराहनीय था

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *