नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के कठेला मोड़ के पास रविवार की देर रात बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक और मोबाइल लूट लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दलबल के साथ बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। सोमवार की सुबह पुलिस ने लूटी गई बाइक के साथ लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल खरीक के पूर्वी घरारी निवासी मो. नवाब को कठेला के समीप स्थित एक बगीचे से गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

मामले को लेकर पीड़ित बाइक चालक खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के खजरैठा निवासी सोनू कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि वर्तमान में ननिहाल नया टोला भवनपुरा में रहता हूं और खरीक बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान में काम करता हूं। रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे काम कर अपना ननिहाल जाते समय कठेला गांव के मोड़ के पास एक बच्चा सामने आ गया।

इसे बचाने मैं रूक गया। इसी दौरान चार-पांच युवकों ने बाइक की चाबी छीन ली। दूसरे ने हथियार सटाकर बाइक लूट लिया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान उक्त लूट की घटना में कुख्यात ऋषव चौधरी सहित कुल छह लोगों का नाम बताया है। शेष सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *