लोक गायक और अपराधिक इतिहास वाले ब्रजेश बिहारी को रिटायर्ड फौजी ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी 4 गोलियां। गोली ब्रजेश के पीठ और हाथ में लगी। खून से लथपथ युवक भागकर नवगछिया मॉडल थाना पहुंचा।

पुलिस ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग मामले में मंगलवार को रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर कालीस्थान के पास लड़की के रिटायर्ड फौजी पिता ने उसे गोली मारी है।

घायल ब्रजेश ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रिटायर्ड आर्मी जवान ने उसे खदेड़कर गोली मारी। बड़े पिताजी के श्राद्ध में दो दिन पूर्व घर आया था। लड़की के रिटायर्ड फौजी पिता उसका पीछा कर रहा था। मंगलवार को नवगछिया बाजार से लौटते समय गोली मार दी और फरार हो गया।

घटना की सूचना के बाद एसडीपीओ परमेन्द्र भारती और थानाध्यक्ष कौशल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर युवक की मोटरसाइकिल गड्ढे में गिरी मिली। एसडीपीओ ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

फौजी की बेटी को भगाने का है आरोपी

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2017 में ब्रजेश बिहारी फौजी की बेटी को लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में रंगरा ओपी में अपहरण का केस ब्रजेश पर दर्ज कराया था। उस समय लड़की मिल गयी। कुछ दिन बाद फिर से ब्रजेश फौजी की बेटी को लेकर फरार हो गया। जिसे बाद में महेशखूंट से बरामद किया गया। इस मामले में ब्रजेश जेल भी गया था। ब्रजेश का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। कुरसेला के मकई व्यव्सायी के अपहरण और 45 लाख रंगदारी मांगने के मामले में भी वह जेल जा चुका है। जेल से निकलने के बाद वह गांव में नहीं रह रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *