नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर शनिवार को एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के महदीपुर गांव निवासी निर्मलेंदु के रूप में हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
घटना बीरबन्ना गांव के सामने NAHI प्लांट के पास हुई। निर्मलेंदु बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को मृत पाया। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
