नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर शनिवार सुबह भीषण जाम लग गया। दोनों लेन में 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। 5 मिनट का सफर तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। स्थिति इतनी खराब थी कि बाइक सवार को भी निकलने का रास्ता नहीं मिला। 4 घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने जाम खुलवाया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पुल से गुजर रहे ट्रकों और बसों को रोक देने से सेतु पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। धीरे-धीरे हालात इतनी बिगड़ गई कि जाम किलोमीटर लंबी हो गई।

जाम से लोग परेशान
जाम से लोग परेशान

हर बार परेशानी झेलनी पड़ती है

जाम में फंसे यात्री बमबम प्रीत ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। वाहन चालक भी बेबस होकर सड़क किनारे बैठे रहे। हर बार किसी बड़े आयोजन या वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रशासन बिना ठोस तैयारी के यातायात को रोक देता है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बार भी वैसा ही किया।

जाम हटाने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया के बीच सबसे अहम कड़ी है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग इस पुल से गुजरते हैं। ऐसे में यहां जाम की स्थिति बनने पर पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....