poolइसी साल मिल सकता है दूसरा बड़ा तोहफा, अगुवानी- सुल्तानगंज महासेतु.. सबकी नजर

भागलपुर । केन्द्र सरकार ने पूर्व मध्य रेल के अन्तर्गत विशेष रेल परियोजना विक्रमशिला-कटरिया नई रेल (26.23 किमी) निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि का संक्षिप्त विवरण गजट में प्रकाशित किया गया है, जिसका उपयोग रेल लाइन के निर्माण, अनुरक्षण और प्रचालन के लिए किया जाएगा।

इस अधिसूचना के अनुसार, जिन लोगों की भूमि इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही है, वे गजट प्रकाशन की तिथि से तीस दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति लिखित में भागलपुर के सक्षम प्राधिकारी, यानी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भागलपुर को प्रस्तुत की जाएगी।

सक्षम प्राधिकारी, आपत्ति दर्ज कराने वाले व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से सुनवाई का मौका देंगे। सुनवाई और आवश्यक जांच के बाद, सक्षम प्राधिकारी आपत्ति को स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम निर्णय लेंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य भूमि अधिग्रहण को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाना है। संबंधित भूमि का विस्तृत रेखांकन और अन्य ब्यौरा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है, जिनका निरीक्षण किया जा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....