भागलपुर। विक्रमशिला गंगा ब्रिज टीओपी के समीप पुलिस ने 408 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ कार सवार युवक को गिरफ्तार किया। जीरोमाइल पुलिस चौकी प्रभारी रंजन कुमार और टीओपी प्रभारी सुनील कुमार संयुक्त कार्रवाई कर सहरसा जिले के सौर बाजार इलाके के कुंदन यादव को गिरफ्तार किया है। जीरोमाइल प्रभारी ने बताया कि कुंदन पूर्व में भी शराब की दो खेप ले जा चुका है। मगर इस बार वह शिकंजे में आ गया। आज उसे पुलिस जेल भेजेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

चेकिंग के दौरान नहीं रुकी कार तो पुलिस ने किया पीछा

जीरोमाइल चौकी प्रभारी ने बताया कि गंगा ब्रिज टीओपी के समीप चेकिंग की जा रही थी। इसमें एएसआइ जितेंद्र कुमार और सिपाही अजय कुमार सिंह और संजय भी शामिल थे। तभी तेज गति से आ रही मारुति कार को उन लोगों ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। मगर पुलिस की टीम ने गाड़ी को कुछ ही दूर पर खदेड़कर पकड़ लिया। जब गाड़ी की जांच की गई तो पुलिस चौंक गई। उस गाड़ी में शराब के 13 कार्टन मिले।

हरियाणा मेड है शराब

पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की बोतलों पर हरियाणा का लेवल लगा हुआ है। कुंदन ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह हंसडीहा से भागलपुर होते हुए शराब की खेप सहरसा ले जा रहा था। जहां वह खुद ही शराब की डिलीवरी बाइक से लोगों को करता है। 375 एमएल के शराब की बोतल वह एक हजार जबकि 180 एमएल की एक बोतल वह पांच सौ रुपये में बेचता है। उसने जानकारी दी है कि उसने शराब के अवैध धंधे में कमाए रुपये से ही कार खरीदी है।

हाल ही में पकड़ी गई है बड़ी खेप

गंगा ब्रिज टीओपी के समीप जीरोमाइल और टीओपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर हाल ही में शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी। 17 मार्च को संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने सुपौल के दो युवकों मु. शाद और आलोक को 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि 21 मार्च को इनोवा गाड़ी में छह बोरी अवैध देशी शराब के साथ सुपौल के चार युवकों छोटू कुमार (टाउन थाना, भलाई), नीरज कुमार (पिपराखुर्द), विशाल कुमार (भलाई) और इनोवा चालक मनीष कुमार (सुपौल) को गिरफ्तार किया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet