नवगछिया। विक्रमशिला सेतु की रेलिंग पर चढ़कर गंगा नदी में कूदने का प्रयास कर रहे 15 वर्षीय किशोर को विक्रमशिला सेतु टीओपी प्रभारी और पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया।
Total Downloads: 425
बताया गया कि किशोर परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव का रहने वाला है और वह आठवीं कक्षा का छात्र है। पूछताछ में उसने बताया कि घर में टीवी के रिमोट को लेकर उसके भाई से विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर वह शुक्रवार को विक्रमशिला सेतु पहुंच गया और गंगा नदी में कूदने का प्रयास करने लगा।
मौके पर मौजूद विक्रमशिला सेतु टीओपी प्रभारी गौरव कुमार और जवानों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई की और किशोर को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

टीओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि किशोर के परिजनों को बुलाकर उन्हें पूरी जानकारी दी गई और समझाइश के बाद किशोर को उनके हवाले कर दिया गया।
