नवगछिया : बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय के द्वारा लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर कटावनिरोधी कार्य की जांच जल संसाधन विभाग के विजिलेंस की दो सदस्यीय टीम ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
इस मौके पर टीम ने स्पर संख्या सात और आठ के बीच में चल रहे कट प्वाइंट के कार्यों को देखा। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद सहायक अभियंता से एनसी, बोल्डर क्रेटिंग और सीट पाइलिंग के कार्यों के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय के कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार, सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार सहित कनीय अभियंता भी मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
