नवगछिया अनुमंडल में बिहपुर के आसपास का इलाका व्यापारिक के साथ कृषि कार्य के लिए भी पूरे सूबे में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां केला, आम, लीची, गन्ना, मक्का और गेंहू के साथ साग-सब्जी और अन्य मौसमी फलों की व्यापक पैमाने पर खेती होती है।

उक्त बातें बताते हुए क्षेत्रीय विधायक ईं. शैलेंद्र ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम को पत्र प्रेषित किया है। वहीं पत्र के साथ क्षेत्र के किसानों व व्यवसायियों की ओर से सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन की प्रतिलिपि भी संलग्न किया है।

विधायक ने बताया कि जंक्शन, लोको शेड को हटाने के बाद करीब 15 वर्ष पूर्व मालगोदाम की सुविधा को भी हटा दिया। जिससे न सिर्फ रेल राजस्व में कमी आई। बल्कि क्षेत्र के किसानों व व्यवसायियों को अपना माल लाने और भेजने के लिए दूसरे स्टेशनों पर जाने के लिए वि‌वश होना पड़ता है।

वही थाना बिहपुर रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर कैलाश मीणा का स्थानांतरण हो गया है। अब नए इंस्पेक्टर के रूप में दीपक कुमार ने बिहपुर रेलवे स्टेशन पर बीते तीन अप्रैल को ही योगदान दे दिया है। योगदान देने के बाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार बिहपुर में क्षेत्रीय विधायक ईं. शैलेंद्र से मिले। इस दौरान विधायक ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर दिनेश यादव, प्रो. गौतम आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....