बिहार में इन दिनों मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। अप्रैल महीने में जहां एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर मौसम खराब होने पर आंधी-पानी भी कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
Total Downloads: 167
इसके साथ ही पूरे बिहार में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। 11 जिलों में ऑरेंज तो बाकी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने को कहा गया है।
पटना मौसम केंद्र ने बुधवार को पूर्वानुमान जारी कर बताया कि अररिया और किशनगंज जिले में एक-दो जगहों पर गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कटिहार, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में आंधी-पानी और बिजली का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे के भीतर राज्य भर में वज्रपात यानी ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा।

