नवगछिया । इंटर स्तरीय विद्यालय नवगछिया में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय नवगछिया, रंगरा चौक, गोपालपुर, इस्माईलपुर व नगर परिषद नवगछिया के प्राचार्य उपस्थित हुए। सर्वप्रथम रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय नवगछिया के छात्राओं ने स्वागत गान व सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के समक्ष सभी प्राचार्य एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने विद्यालय के विकास, विद्यालय की समस्याओं व विद्यालय प्रबंधन समिति गठन के लिए विचार-विमर्श किया। विधायक ने सभी के समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मिलन सागर, नगर अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, इंटर स्तरीय विद्यालय प्राचार्या विनीता सिंह, परविंदर यादव, नरेंद्र कुमार, इफ्तेखार आलम, अखिलेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, पीए मुन्ना जायसवाल, दिलीप मंडल, अभिषेक कुमार, प्रीतम कुमार मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *