नवगछिया : प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत गनौल स्थित जीएन बांध का बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र सहित अन्य ने रविवार को जायजा लिया। नारायणपुर के तीन पंचायत शहजादपुर, बैकंठपुर दुधैला और सिंहपुर पश्चिम की 5000 घर बाढ़ से प्रभावित है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
विधायक ने बताया कि शाहपुर चौहद्दी दियारा में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जो परिवार बीच दियारा में फंसे हैं उनके लिए एडीएम से बात कर उनको सहायता करने को कहा।
एडीएम ने हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। सीओ विशाल अग्रवाल ने बताया कि गनौल के पीड़ित परिवार के बीच सामुदायिक किचेन संचालित है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
