नवगछिया | नवगछिया व्यवहार न्यायालय के कैंप कोर्ट में एडीजे-12 शिवकुमार शर्मा ने शराब तस्करी के दो मामलों में दो लोगों को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई 10 अप्रैल को की जाएगी।

Whatsapp group Join

दोषियों में महदत्तपुर निवासी नवीन सिंह और मधेपुरा जिले के रौता गांव निवासी मनीष कुमार शामिल हैं।

मामले में बताया गया कि 28 फरवरी 2022 को पुलिस ने छापेमारी के दौरान नवीन सिंह, गनौरी सिंह और सावन सिंह के घर से देसी शराब बरामद की थी। इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने नवीन सिंह और मनीष कुमार को दोषी पाया।

वहीं साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने सावन सिंह और गनौरी सिंह को बरी कर दिया। अब दोषी करार दिए गए दोनों आरोपियों की सजा पर 10 अप्रैल को अदालत में सुनवाई होगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *