नवगछिया : अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 11 अगस्त 1942 को मुंशी शाह को माल गोदाम नवगछिया में गोली लगी थी और 13 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी स्मृति में शहीद टोला नौगछिया में अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय स्थापित किया गया है ।
Total Downloads: 47
पुस्तकालय के ऊपरी तल पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है आज उनकी याद में पुस्तकालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पुस्तकालय के अध्यक्ष आर पी राकेश ( रिटायर्ड वी डी यो ),
जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, शिक्षिका कंचन सिंह, योग प्रशिक्षक धर्मचंद भगत ,क्रिकेट खिलाड़ी अनुराग शाह, मिथलेश साह ,आंगनवाड़ी केंद्र की कंचन कुमारी, सीता कुमारी, एवं स्थानीय नागरिक गण आदि उपस्थित थे।

