नवगछिया| शादी की नीयत से अपहरण की गई लड़की को पुलिस ने रविवार को खोज निकाला। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक निवासी विनय कुमार पिता भोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि तीन माह पूर्व इंटर की परीक्षा के दौरान उक्त आरोपी ने रंगरा ओपी क्षेत्र की एक लड़की का शादी की नियत से अपहरण कर लिया था।

इस मामले में लड़की के पिता ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक से अपहृत लड़की को खोज निकाला। इस कार्रवाई में आरोपी युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज करवाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *