खरीक| शादी की नीयत से थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बेटी चार दिन पहले तुलसीपुर यूको बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो हमने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। बेटी समस्तीपुर जिले के करपुरी गांव के एक युवक और युवती से लंबे समय से मोबाइल पर रोज बात किया करती थी। मुझे आशंका है कि शादी की नीयत से ही उक्त लोगों ने बेटी का अपहरण कर लिया है। खरीक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....