नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के तीनटंगा से गंगा स्नान कर युवा डाक बम सेवा समिति के शिव भक्तों का जत्था बिहपुर की ओर निकला। शिवभक्त 108 फीट लंबी कांवड़ लेकर मड़वा स्थित ब्रजलेश्वर धाम की यात्रा पर निकले।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 65
यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु ‘बोल बम’ के जयकारे लगा रहे थे। गोपालपुर से बिहपुर तक के मार्ग पर कई सेवा शिविर लगाए गए। स्थानीय समितियों ने पेयजल और डाक बम की व्यवस्था की।
कांवड़ में स्थापित शिव और गणेश की प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। स्थानीय लोग कांवड़ के दर्शन के लिए सड़कों पर एकत्र हुए। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने रास्ता साफ कर शिवभक्तों का स्वागत किया। यह विशाल कांवड़ लोगों की आस्था का प्रतीक बनी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
