नवगछिया : नवगछिया की सामाजिक संस्था श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए नि:सहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री और साबुन का वितरण किया गया. संस्था के सदस्यों ने जीरो माइल, श्रीपुर, पकरा और रंगरा चौक जा कर जरूरतमंद लोगों के बीच सामग्रियों का वितरण किया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
संस्था के सदस्यों ने कहा कि आये दिन भी लॉक डाउन में जरूरतमंदों की मदद की जायेगी. इस अवसर पर प्रमोद चिरानियां, मनोज चौधरी, नंदलाल तिवारी, संतोष यादुका, मनोज अग्रवाल, अरूण यादुका, शिव डोकानियां, शंभु रूंगटा, सोनू चौधरी, नवगछिया नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव की भी मौजूदगी देखी गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

