नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी श्रवण यादव की हत्या के मामले में गोपालपुर पुलिस ने गोसाईंगांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार को दिनदहाड़े गोसाईंगांव चौक पर गृह निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे श्रवण यादव पिता योगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल गये थे।

घटना के बाद एसडीपीओ ओमप्रकाश व गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने वीडियो फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान की थी। गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है।

इसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। गोपालपुर पुलिस ने मायागंज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *